फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ईएसआई अस्पताल काठा व पंजेहरा डिस्पेंसरी के लिए शटल बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ उद्योग संघ ने निगम के क्षेत्रीय निदेशक को भेजा पत्र
विज्ञापन


सवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उद्योग संघ ने ईएसआई अस्पताल काठा और ईएसआईसी एमयूईडी पंजेहरा डिस्पेंसरी तक शटल बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ ने निगम के क्षेत्रीय निदेशक को पत्र प्रेषित किया है। संघ ने पत्र के माध्यम से बताया कि पूर्व में ईएसआई अस्पताल काठा से आगे ईएसआईसी एमयूईडी पंजेहरा तक मरीजों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा संचालित की जाती थी, जो अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई थी। विशेषकर उन मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह सेवा राहतभरी थी, जिन्हें आवागमन की व्यवस्था करने में कठिनाई होती थी। संघ का कहना है कि शटल बस सेवा बंद होने के बाद मरीजों को दोनों स्थानों के बीच आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हैं और अतिरिक्त परिवहन व्यय वहन करना उनके लिए मुश्किल है। संघ ने मरीजों एवं बीमित व्यक्तियों के हित को ध्यान में रखते हुए शटल बस सेवा को यथाशीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें