फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में बाजार स्पीड ब्रेकर लगाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों और अस्पताल के पास अनियंत्रित रफ्तार बनी मुसीबत, अभिभावकों ने जताई बड़ी अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के मुख्य बाजार और शिक्षण संस्थानों के पास से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहन स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। व्यस्त बाजार, अस्पताल और बस स्टैंड के पास दिनभर रहने वाली भारी भीड़ के बीच वाहनों की अनियंत्रित गति ने हादसों के खतरे को बढ़ा दिया है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई है। मुख्य बाजार के साथ-साथ सिविल अस्पताल, एसवीएन स्कूल, बीएल स्कूल, सरकारी स्कूल, पुराना और नया बस स्टैंड ऐसे क्षेत्र हैं जहां सुबह से शाम तक भारी चहल-पहल रहती है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहाँ पैदल राहगीरों की संख्या अधिक है। स्थानीय व्यापारियों और अभिभावकों का कहना है कि विशेषकर स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, सुरक्षा की मांग
स्थानीय निवासी गोपीचंद, देव, अक्षय, गोलू, मुकेश और अजय सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। लोगों की मांग है कि स्कूलों के पास न केवल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, बल्कि चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कुनिहार क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने, सफेद लाइनिंग और डबल एज निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही बजट और प्रशासनिक स्वीकृति मिलती है, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-मनसा राम, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कुनिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें