फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग

विज्ञापन
बद्दी में गौ भक्त यात्रा निकालते हुए- संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
गो रक्षकों ने बद्दी में निकाली यात्रा, एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को बद्दी में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बद्दी शहर में गो रक्षकों व गो भक्तों ने मिलकर बद्दी में विशाल यात्रा निकाली। बद्दी के लेबर चौक पर गो सेवक विक्रम सिंह भड़ाना व शीतलपुर गोशाला के अध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी, बिलांवाली गोशाला के रिंकू लुबाणा, थाना गोशाला के धर्मपाल व हरे कृष्णा गोशाला प्रधान भारत भूषण व संरक्षक अशोक कुमार शर्मा, कन्हैया गोधाम के संजय बंसल व अन्य गो सेवक सुबह 11:00 बजे एकत्रित हुए। वहां से बद्दी साई मार्ग होते हुए एसडीएम कार्यालय पुहंचे। गो सेवकों ने एसडीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। विक्रम सिंह भडाना ने बताया कि यह गो सम्मान दिवस पूरे भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बद्दी व नालागढ़ के गो सेवकों ने मांग उठाई कि गो हत्या पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जिससे देशी गोवंश पूर्णत: सुरक्षित हो। इसके अलावा गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथा राष्ट्र धरोहर घोषित कर सम्मान दिया जाना चाहिए। गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गो संरक्षण मंत्रालय का गठन हो। उधर, एसडीएम संजीव धीमान ने बताया कि गौ भक्तों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसे वह उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें