फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छह माह से 90 किसानों को गेहूं बीज की बकाया राशि का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
1.29 करोड़ रुपये अटके, 15 दिन में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन को चेताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून और नालागढ़ क्षेत्र के गेहूं बीज उत्पादक किसानों को छह माह से अधिक समय बाद भी बकाया राशि नहीं मिल पाई है। भुगतान न होने पर किसानों ने मंगलवार को प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष हंसराज चंदेल की अगुवाई में रोष जताया। किसानों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 15 दिन में लंबित भुगतान करने की मांग की। भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हंसराज चंदेल ने बताया कि कृषि विभाग ने दून और नालागढ़ क्षेत्र के 206 किसानों से गेहूं के बीज की खरीद की थी। इसकी कुल राशि 3 करोड़ 58 लाख 7 हजार 640 रुपये थी। इनमें 116 किसानों को 2 करोड़ 28 लाख 20 हजार 640 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 90 किसानों की 1 करोड़ 29 लाख 87 हजार रुपये की राशि अभी बकाया है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल बेचने के बाद छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन 90 किसानों को अभी तक पूरी राशि नहीं मिली है। कई किसानों ने फसल की बिजाई के लिए बैंकों से ऋण लिया था। अब अगली फसल की बिजाई का समय नजदीक है और बकाया राशि नहीं मिलने से किसानों के सामने बीज, खाद समेत अन्य कृषि सामग्री खरीदने और परिवार का खर्च चलाने में आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि कृषि विभाग के माध्यम से उनकी लंबित राशि का जल्द भुगतान किया जाए, ताकि अगली फसल की तैयारी समय पर की जा सके। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ट्राइबल मोर्चा देवराज चौधरी, बीबीएन किसान मोर्चा के सचिव अवतार सिंह, टेकचंद चंदेल, प्रेम चंद, कृष्णपाल, सुखदेव, बंताराम, तरसेम लाल, मोहिंद्र चंदेल, जगतार सिंह, सोडी राम, मोहन सिंह, सुभाष चंद, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें