फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजाब के वाहनों को एंट्री टैक्स से छूट देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब महिला कांग्रेस की नेता ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मांग पत्र, कहा-लाखों लोगों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। पंजाब महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत कौर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर पंजाब के सीमावर्ती जिलों के वाहनों को हिमाचल में प्रवेश के दौरान वसूले जाने वाले एंट्री टैक्स से छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रूपनगर, होशियारपुर, एसएएस नगर (मोहाली) और पठानकोट जिलों के हजारों लोग रोजाना व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक कार्यों के लिए हिमाचल आते-जाते हैं। लगातार आवाजाही के कारण उन्हें बार-बार टैक्स देना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बलजीत कौर ने कहा कि यह समस्या सबसे अधिक छोटे व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब-हिमाचल सीमा के करीब 55 बॉर्डर प्वाइंट्स पर लोग लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से इस मांग को उठा रहे हैं।उन्होंने हिमाचल सरकार से अपील की है कि सीमावर्ती पंजाब जिलों के वाहनों को एंट्री टैक्स से स्थायी छूट दी जाए, ताकि दोनों राज्यों के लोगों के सामाजिक और व्यापारिक संबंध और मजबूत हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें