फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोन चुकाने के लिए भी अब डिफाल्टर ले रहे दूसरे बैंकों से लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक पंजीयक की अदालत में बोले बघाट बैंक के डिफाल्टर
विज्ञापन


संपत्तियां भी लगाई हैं बेचने के लिए, नहीं मिल रहे खरीदार
1.50 करोड़ रुपये के डिफाल्टर ने जमा करवा 44 लाख का चेक
60 डिफाल्टरों को काटे थे नोटिस, मात्र 14 ही पहुंच अदालत में


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक के लोन डिफाल्टर अब लोन चुकाने के लिए भी दूसरे बैंकों से लोन ले रहे हैं। हालांकि उनके लोन अप्रूव न होने के कारण वह ऋण नहीं चुका पा रहे। यह खुलासा बुधवार को सहायक पंजीयक की अदालत में पहुंचे डिफाल्टरों ने किया।
बुधवार को बघाट बैंक ऋण मामले में दो दिवसीय अदालत शुरू हुई। इसमें पहले दिन 60 में से मात्र 14 डिफाल्टर ही अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे। एआरसीएस ने जब लोन न चुकाने का कारण पूछा तो इन डिफाल्टरों ने कई तरह के तर्क दिए। हालांकि कुछ ने यह भी बताया वह संपत्ति बेचने के लिए प्रयास कर रहे हैं, मगर अभी वह बिक नहीं पा रही। जैसे ही संपत्ति बिक जाएगी वह सारा लोन चुका देंगे। वहीं एआरसीएस ने सख्त चेतावनी दी कि यदि वह जल्द लोन नहीं चुकाते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी जाएगी और उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी होंगे।
विज्ञापन

अदालत में पहुंचे एक डिफाल्टर ने करीब 44 लाख रुपये का चेक जमा करवाया। डिफाल्टर ने करीब 1.50 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो अभी तक नहीं चुकाया है। ऐसे में अब जब गिरफ्तारी की तलवार लटकी तो उसने 44 लाख रुपये का चेक सहायक पंजीयक के पास दिया। उसे बैंक की ओर से एकमुश्त भुगतान का ऑफर भी दिया गया है। दूसरी ओर एक अन्य एक लाख के डिफाल्टर ने 25 हजार का चेक भी दिया।
इसके अलावा जो 46 डिफाल्टर सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे। उन पर अब अदालत खत्म होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी होंगे। इसमें एक सबसे बड़ा 5 करोड़ रुपये का ऋण डिफाल्टर है। जिसे अदालत ने दो बार समन जारी किए, मगर वह नहीं पहुंचा। बुधवार को भी उसे बुलाया गया, मगर वह नदारद अब उस पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में सहायक पंजीयक गिरिश नड्डा ने कहा कि बुधवार को बघाट बैंक के लोन डिफाल्टरों की सुनवाई शुरू हुई। इसमें पहले दिन 60 डिफाल्टरों को समन जारी किए गए थे, जिसमें 14 डिफाल्टर पहुंचे। उनमें एक डिफाल्टर ने 44 लाख रुपये का चेक जमा करवाया, जबकि एक ने 25 हजार रुपये का चेक दिया। अन्य जो डिफाल्टर पेशी में नहीं आए उन पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें