फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हर माह जोन स्तर तक बैठकें आयोजित करने का लिया निर्णय

Sat, 02 Dec 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन में पुलिस की पाठशाला के दौरान विद्या​र्थियों को जागरूक करते एएसआई भुपेंद्र जा
विज्ञापन
सीपीएस ने प्रदेश सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सीपीएस संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अर्की के विभिन्न क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं और पंचायत जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के सदस्य एवं पदाधिकारी ने भाग लिया। ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि यह निश्चित किया गया कि हर महीने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की की बैठक अर्की मुख्यालय में होगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जोन में एक बैठक हर माह होगी। इसके अतिरिक्त विस क्षेत्र के हर तीन पंचायतों की बीडीसी वार्ड की तर्ज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अगले माह से की जाएगी, जिससे लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी। सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार से धन की कमी को आड़े नहीं आने दी जाएगी और अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत का समुचित विकास किया जा रहा है। अर्की को पर्यटन की दृष्टि से बाड़ीधार को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में ब्लाॅक कांग्रेस अर्की कमेटी के महासचिव कमलेश शर्मा, महिला कांग्रेस अर्की की अध्यक्षा विमला ठाकुर, एसी एसटी के अध्यक्ष सीडी बसंल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, हिमाचल युवा कांग्रेस सचिव शशिकांत, जिला सचिव राजेंद्र रावत, सुरेंद्र पाठक, ओमप्रकाश, रणजीत सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।

डिग्री कॉलेज सोलन में पुलिस की पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करते एएसआई भुपेंद्र जा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें