फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तेज बारिश से रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर गिरा मलबा, नंड के पास यातायात ठप

Sun, 13 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर नंड के पास सड़क पर पत्थर गिरने से बंद हुई रोड़। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शनिवार सुबह 3 बजे पहाड़ी से सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जेसीबी से मार्ग बहाल करने में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर नंड के समीप शनिवार सुबह अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
शनिवार सुबह करीब 3 बजे हुए भूस्खलन के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम हरकत में आई। विभाग ने तुरंत मौके पर जेसीबी मशीनें भेजकर पत्थरों और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने विभाग से राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि मुख्य मार्ग पर आवाजाही जल्द बहाल हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें