पिंजौर-परवाणू बाईपास मार्ग पर टिपरा में सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार को बाइक और कार की टक्कर में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें पहुंची थी जिन्हें ईएसआई अस्पताल लाया गया था जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने मृतक की शिनाख्त विपुल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा मकान नंबर 268 कालका हाउसिंग बोर्ड के रूप में की है। परवाणू थाना के अंतर्गत टिपरा गांव के पास सोमवार सायं एक कार और बाइक टक्कर में दो युवक घायल हो गए थे। बाइक सवार दोनों युवक कालका से घूमने निकले थे। दो दिन तक जिंदगी व मौत से संघर्ष करने के बाद एक युवक विपुल ने बुधवार को चंडीगढ़ के पीजीआई में दम तोड़ दिया।