पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत दसौरा माजरा के जंगल में एक शव मिला है। शव पेड से लटक पाया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि दसौरा माजरा के जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की आयु 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद