फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाबली के समीप पुलिया में मिला व्यक्ति का शव

Wed, 26 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी जानकारी
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर जाबली के समीप पुलिया में अज्ञात व्यक्ति शव मिलने से सनसनी फैल गई। हाईवे से पैदल चलने वाले लोगों को दुर्गंध आने के बाद इसकी जानकारी उपप्रधान को दी गई। उपप्रधान विनय अत्रि ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उक्त स्थान पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुछ वर्ष पहले कोटी में भी इसी प्रकार दो महिलाओं के शव बरामद हुए थे। यह शव सड़क किनारे बांधकर फेंके गए थे। इसके बाद पुलिस ने उस गुत्थी को सुलझाया था और आरोपियों को पकड़ा था। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के शव की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें