फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत में नशा निवारण कमेटी का किया गठन

Thu, 23 Jul 2026 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मंडेसर की ग्राम सभा में लिए कई फैसले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत मंडेसर के सभागार में प्रधान सुमन कंवर की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें पंचायत के सुचारू संचालन, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसे लेकर विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी दी गई।
बैठक में पंचायत प्रशासन द्वारा जनवरी 2026 से जून तक की अवधि का आय-व्यय (बजट) विवरण सदन के सामने रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा, युवाओं को नशे से बचाने और अवैध नशा तस्करी (विशेषकर चिट्टा) पर रोक लगाने के लिए विशेष एंटी-चिट्टा, नशा निवारण कमेटी का गठन किया गया। पंचायत में पारदर्शिता के लिए सतर्कता समिति, पेयजल व्यवस्था के लिए पेयजल एवं स्वच्छता समिति, राशन डिपो की निगरानी के लिए उचित मूल्य दुकान सतर्कता समिति, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन कमेटी और ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए योजना दल का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीणों के परिवार विभाजन के आवेदनों और 15वें वित्त आयोग के तहत संशोधित विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। किन्नरों की बधाई राशि भी अधिकतम 2100 रुपये तय की गई। इस दौरान पंचायत प्रधान सुमन कंवर व उपप्रधान संजीव ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया और कहा कि इन कमेटियों से गांव के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें