फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्लस्टर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में छाया डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन स्कूल

विज्ञापन
डीएवी क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद ट्रॉफियों और पदकों के स
विज्ञापन
वॉलीबाल और बास्केटबाल में बालक एवं बालिका वर्ग में जीती विजेता की ट्रॉफी
विज्ञापन

ताइक्वांडो में जीते चार स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के खिलाड़ियों ने डीएवी क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक और ट्रॉफियां अपने नाम कीं। खिलाड़ियों ने टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय की वॉलीबाल और बास्केटबाल की बालक एवं बालिका टीमों ने विजेता ट्रॉफी हासिल की। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों में से चार ने स्वर्ण पदक जीते, जिनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल थे। दो खिलाड़ियों ने रजत और एक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग में नौ खिलाड़ियों में से चार छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते। पांच छात्रों ने रजत पदक हासिल किया। बैडमिंटन में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक एवं बालिका तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका टीम उपविजेता रही। एकल वर्ग में राधिका शर्मा (14 वर्ष से कम आयु वर्ग), महक शर्मा (17 वर्ष से कम आयु वर्ग) और आदित्य कृष्णा (19 वर्ष से कम आयु वर्ग) ने विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक टीम उपविजेता रही। शतरंज की एकल प्रतियोगिता में पूर्णिमा भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। योग प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका टीम उपविजेता रही। कक्षा चौथी की गरिमा साकिया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों अनिल गुप्ता एवं शीतल वर्मा को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। एलएमसी अध्यक्ष और सीएमओ (नॉर्थ) एसीएल संदीप सीरह ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें