फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दौलत राम सर्वसम्मति से चुने कार्यकारिणी का प्रधान

विज्ञापन
बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सोलन इकाई की नव गठित कार्यकारिणी। स्रोत एसोसिएशन।
विज्ञापन
बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन की सोलन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन
विज्ञापन

कुनिहार में संपन्न हुई बैठक, पेंशनरों ने उठाईं स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सोलन जिला इकाई के चुनाव रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कुनिहार में संपन्न हुए। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया कार्यकारिणी के सहायक जनरल स्टेट सचिव बीपी कौशिक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें दौलत राम शर्मा को प्रधान, रतन सिंह गौतम और पृथ्वीराज को उपप्रधान, विमल भारद्वाज को सचिव, केएल शर्मा को सहसचिव, मदन लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, जिया लाल को सह-कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश सैनी को संगठन एवं प्रेस सचिव तथा प्रेमचंद को लेखा परीक्षक चुना गया। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने मांग उठाई कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक सीजीएचएस केंद्र स्थापित किया जाए, ताकि पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनर्स और अन्य लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा सोलन स्थित एपैक्स अस्पताल और कुमारहट्टी क्षेत्र के एमएमयू अस्पताल को सीजीएचएस से मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची में शामिल करने की भी मांग रखी गई। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 40 पेंशनर्स ने भाग लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें