दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट भाजपा मंडल ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने संविधान की महत्ता पर चर्चा की। बैठक का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संविधान की मूलभूत विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। बैठक में पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश को सशक्त और लोकतांत्रिक बनाने का आधार है। इस अवसर पर कराड़ाघाट के लायक राम शर्मा, राधे श्याम शर्मा, बृज लाल शर्मा, देवी रूप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, खेमराज शर्मा समेत कई सेवानिवृत्त कर्मचारी भाजपा में शामिल हुए। संवाद