फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दामकड़ी-कनाह प्रवाह सिंचाई योजना किसानों को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
कूहल से 54.21 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, 143 किसान परिवार होंगे सीधे लाभान्वित कूहल के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी जागृति कृषक विकास संघ को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से संचालित फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-2 के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन की ओर से दामकड़ी से कनाह प्रवाह सिंचाई योजना (कूहल) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। इस योजना के माध्यम से 54.21 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। कूहल के निर्माण से पहले गांव के किसान केवल लगभग 6 हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों की खेती कर पा रहे थे, जबकि अब लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जी उत्पादन संभव होगा। इस परियोजना से 143 किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।परियोजना के तहत लगभग 6 किलोमीटर लंबी कूहल, दो हेडवियर और 11 टैंकों की जैकेटिंग का निर्माण किया गया, जिस पर करीब 1.25 करोड़ रुपये व्यय किए गए। इसके अतिरिक्त किसानों को लगभग 1,67,500 रुपये मूल्य के कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। कूहल के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी जागृति कृषक विकास संघ को सौंपी गई है। रखरखाव के लिए लगभग 70,000 रुपये राशि खाते में उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से डॉ. अरुण कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी, जायका परियोजना की ओर से ब्लॉक परियोजना प्रबंधक डॉ. युवराज, कृषि विशेषज्ञ अभिषेक चौहान, कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. तन्वी सूद, कनिष्ठ अभियंता ई. विकास ठाकुर, पंचायत प्रधान जयवंती, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी सिंह, उपप्रधान अमरदत्त, कृषक विकास संघ के प्रधान रघुवीर सिंह, सचिव मीना, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें