ग्राम पंचायत नवांग्राम के गांव पटेढ़ में दुग्ध उत्पादकों के लिए जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक सहकारी प्रसंघ शिमला की ओर से नालागढ़ के तहत ग्राम पंचायत नवांग्राम के गांव पटेढ़ में दुग्ध उत्पादकों के लिए जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालकों को आधुनिक दुग्ध उत्पादन तकनीकों, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। शिविर में पशुपालकों को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रधानाचार्य डाॅ. सत्यपाल कुर्रे और वैज्ञानिक डाॅ. दामिनी आर्य ने दुग्ध उत्पादक किसानों को पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार, दुधारू पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार, दुधारू पशुओं की नस्ल व बीमारियोंं से बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता नालागढ़ इकाई प्रभारी चंद्रशेखर ने की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक सहकारी प्रसंघ शिमला की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इसी इकाई के तहत आने वाले दुग्ध अभिशीतन केंद्र डोलां बस्सी बिलासपुर में भी यह शिविर लगाया गया था। शिविर में रवि शर्मा, विनोद व सुनील यादव ने भी भाग लिया।