राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डग्शाई में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य कमल
दो विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई की छात्रा सृष्टि द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 800 एवं 3000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया गया। वहीं प्रियांशु ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। दोनों ही विद्यार्थियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा स्कूल में कार्यरत डीपी चंद्रप्रभा और उक्त विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं दूसरी ओर कला उत्सव की गतिविधियों में से शास्त्रीय नृत्य में अक्षिता का चयन जिला स्तर कला उत्सव के लिए हुआ।