नालागढ़ (सोलन)। भरतगढ़-नालागढ़ मार्ग पर भाटियां के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति दिलबाग सिंह नालागढ़ के दभोटा गांव के बड़ा बसोट गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। भाटिया गांव के भगवान सिंह चंदेल ने बताया कि जब वह घर पर था तो सड़क से काफी जोर की आवाज सुनाई। इस पर वह अपने घर से बाहर निकला और देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। उसे बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।