फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दभोटा और नालागढ यूनियन विलय पर सहमति बनाने का करें प्रयास : उपायुक्त

विज्ञापन
नालागढ़ में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - संवांद
विज्ञापन
उपायुक्त ने ट्रक आपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, समस्याओं एवं सुझावों को सुना
विज्ञापन

संबंधित विभागों को दिए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र की ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रक ऑपरेटर यूनियनों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में कच्चे माल की आवाजाही और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में ट्रक यूनियनों की विशेष भूमिका है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन उद्योगों एवं ट्रक यूनियनों को आवश्यक सहयोग के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रहा है कि सभी के हित से हिमाचल का व्यापक लाभ हो।
उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां उद्योग, कामगार एवं ट्रक यूनियनों के मध्य आपसी समन्वय महत्वपूर्ण है। उन्होंने दभोटा ट्रक ऑपरेटर यूनियन को निर्देश दिए कि नए ट्रकों को यूनियन के साथ जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों की वरिष्ठता सूची समयबद्ध एसडीएम नालागढ़ को उपलब्ध करवाई जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि इस प्रक्रिया को सदस्यता खुलने के अनुरूप निर्धारित समय अनुसार पूरा किया जाए। उपायुक्त ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपनी आगामी सामान्य सभा में दभोटा ट्रक ऑपरेटर सहकारी समिति लिमिटेड एवं ट्रक आपरेटर यूनियन नालागढ़ के विलय से संबंधित प्रस्ताव को आपसी सहमति से पूर्ण करने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड नालागढ़ के आवश्यक सामग्री व उपकरणों की माल ढुलाई, पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा और लंबित मामलों के समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वाहनों की ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ट्रक ऑपरेटर यूनियनों ने यातायात व्यवस्था, अधिक भार ढुलाई की रोकथाम, मार्ग निर्धारण, औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रकों की आवाजाही, आपसी विवादों का समाधान और सुरक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर सुझाव रखे गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में बीबीएन ट्रक ऑपरेटर यूनियन की ओर से नई गाड़ियों की सदस्यता खुलने की स्थिति में दभोटा ट्रक ऑपरेटर यूनियन की गाड़ियों को कुछ प्रतिशतता के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम नरेंद्र अहलूवालिया, बद्दी संजीव धीमान, तहसीलदार हुस्न चंद, ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ के प्रधान विद्या रत्न, नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन सहकारी समिति के प्रधान जितेंद्र, दभोटा ट्रक आपरेटर यूनियन के प्रधान राजेंद्र सिंह, दभोटा ट्रक ऑपरेटर यूनियन सहकारी समिति के प्रधान सुरमत सिंह, यूनियन के सदस्य हजूरा सिंह सैनी और अन्य प्रतिनिधि सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें