फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैंक प्रबंधकों ने जानी ग्राहकों की समस्याएं, मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी नालागढ़ में ग्राहक मिलन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। पंजाब नेशनल बैंक की नालागढ़ शाखा में ग्राहक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा के मुख्य प्रबंधक सौरभ माकटा ने की। इसमें बैंक के पूर्व स्टाफ सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और युवा ग्राहकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक सौरभ माकटा ने ग्राहकों के साथ संवाद करते हुए बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने का संदेश दिया। बैठक में शाखा परिसर में ग्राहकों को पेश आने वाली समस्याओं एवं बैंकिंग सेवाओं में सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। ग्राहकों से उनकी समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा करने का आग्रह किया गया, ताकि बैंक सेवाओं को अधिक सरल, सुरक्षित और ग्राहक हितैषी बनाया जा सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक उर्वशी, प्रबंधक तरुण कुमार सिंह, आंचल शर्मा, महेश शर्मा, बलजिंद्र कौर, चमन लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें