फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने समेत पाठ्यक्रम को सरल बनाने के लिए प्रशिक्षित होंगे अध्यापक

Mon, 24 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट सोलन में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

छह जिलों से 50 टीजीटी अध्यापक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में प्रारंभिक अध्यापकों के लिए क्षमता निर्माण पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता डाइट सोलन के प्रिसिंपल एवं जिला समग्र अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में अध्यापक पढ़ाने की कला सीखेंगे। तीन दिन तक अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, पाठ्यक्रम को सरल बनाने जैसे कई विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहले दिन सोमवार को छह जिलों के 50 अध्यापकों ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की खूबियों को विस्तार से जाना है। पहले सत्र में परिचय के बाद अध्यापकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक तकनीक अपनाने का आग्रह किया। कार्यशाला में जिला शिमला, सिरमौर, किन्नौर, बिलासपुर, ऊना और सोलन के टीजीटी अध्यापक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में दस कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें, जिसके लिए संबंधित अध्यापकों को समग्र शिक्षा के तहत स्रोत व्यक्ति के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बाद यह अध्यापक अपने जिले में अन्य अध्यापकों को क्षमता निर्माण को लेकर तैयार करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका सिंह, तुलिका जसवाल समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें