क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित क्योरटेक चौंक में छबील और हलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। गुरुपर्व पर बद्दी के क्योरटेक ग्रुप व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सोमवार को क्योरटेक चौक में छबील लगाई। इस दौरान हलवा और चने के लंगर भी लगाया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि इस बार भीषण गर्मी में देश के विभिन्न राज्यों में तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच गया और बीबीएन क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। ऐसे में क्योरटेक परिवार ने राहगीरों की सुविधा के लिए छबील और हलवा चने का लंगर राहत प्रदान करने का प्रयास।