फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गंगाजल लेकर परवाणू पहुंचे कांवड़िये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फूल मालाओं से भव्य स्वागत, शिवलौत्री मंदिर में शिवलिंग का किया अभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन )। सावन माह के पावन अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर परवाणू लौटे कांवड़ियों का स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कांवड़ियों के नगर में पहुंचते ही पूरा शहर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवान शिव की प्रतिमा और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कांवड़ यात्रा शिवलौत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंगलवार को कांवड़ियों ने मंदिर में शिवलिंग पर पवित्र गंगाजल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। यात्रा में शामिल कांवड़ियों निर्मल, जस्सी, विजय, राहुल, रोहित, अमित, आयुष, पंकज, बीटू, सचिन, शैलव, कार्तिक, करीश, साहिल, मनीष आदि ने कहा कि सावन में गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से उन्हें आध्यात्मिक शांति और विशेष आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छठी बार निकाली कांवड़ यात्रा
अंबोटा निवासी बलदेव ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से प्रतिवर्ष इस पवित्र कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह यात्रा लगातार छठी बार आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। बीडीसी वाइस चेयरमैन बिंदु ठाकुर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि युवा पीढ़ी में सनातन धर्म के प्रति गहरी श्रद्धा बनी हुई है। युवा सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें