फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सायरोत्सव में विधायक ने प्रदर्शनियों का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। राज्य स्तरीय सायर महोत्सव में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष और वन विभाग ने प्रदर्शनियां लगाईं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने स्टॉल लगाए। होमगार्ड की ओर से आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बेबी शो का आयोजन किया। इसमें 0 से 3 वर्ष के 32 शिशुओं ने भाग लिया। इनमें से 26 शिशु ग्रीन जोन में और 6 शिशु यलो जोन में पाए गए। महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण अभियान के तहत बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी की। कुश्ती का भी शुभारंभ किया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें