फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू के कठनी में आज मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। जिला सोलन के सुबाथू स्थित ग्राम कठनी में स्थित प्रसिद्ध ध्यानयोग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान (सीता राम मंदिर) में बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आश्रम प्रबंधन के स्वामी ओम देव ने बताया कि इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक समारोह में सोलन के जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज करेंगे। पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्यातिथि मनमोहन शर्मा का आश्रम परिसर में स्वागत किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विशेष भजन संध्या होगी और आध्यात्मिक प्रवचन होंगे।दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें