फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंसवाला में आज भी कायम है करयाले की सदियों पुरानी परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। चकाचौंध के इस आधुनिक दौर में भी ग्राम पंचायत पारनू का कंसवाला गांव अपनी पुरातन संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए है। गांव में सदियों से दीपावली के दूसरे दिन करयाले का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया जाता है। ग्रामीण परिवेश की इस पारंपरिक कला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ग्राम सुधार सभा के प्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि कंसवाला गांव में सदियों पुरानी करयाला परंपरा आज भी ग्रामीणों के सहयोग से निभाई जा रही है। उन्होंने गांववासियों और ग्राम सुधार सभा के सभी सदस्यों की सराहना की। कहा कि आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे अपनी पुरानी संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। पारंपरिक संस्कृति हमारे संस्कारों की पहचान है, इसलिए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर मांद्री से आए दुर्गा करयाला कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब मनोरंजन किया। आयोजन में ग्राम सुधार सभा के सचिव अमरचंद, उपप्रधान मेहर चंद, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, मेहर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें