संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए 28 अप्रैल को सीएसडी चलित कैंटीन की व्यवस्था की जा रही है। यह सुविधा अंबुजा गेट के पास एसडीटीओ ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स दाड़लाघाट में उपलब्ध होगी। एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश सब यूनिट दाड़लाघाट लीग व भराड़ीघाट लीग के पूर्व सैनिकों को इस कैंटीन का लाभ मिलेगा। पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन हीरालाल ने बताया कि दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों के लिए चलित कैंटीन में विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध रहेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की है कि बैग की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वे अपना बैग साथ लेकर अवश्य आएं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को घरद्वार पर सामान उपलब्ध होगा। इससे पहले उन्हें सामान लेने के लिए शिमला, बिलासपुर या सोलन पहुंचना पड़ता था। मगर यहां पर दाड़लाघाट में ही सारा सामान मिल जाएगा।