फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पौष संक्रांति पर रेणुकाजी तीर्थ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। पौष संक्रांति पर रविवार को रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर माता रेणुकाजी और भगवान परशुराम के चरणों में शीश नवाया। पूर्णिमा, संक्रांति और रविवार एक ही दिन होने से आसपास के इलाकों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान नए वैवाहिक जोड़े विशेष तौर पर भगवान का आशीर्वाद लेने रेणुकाजी पहुंचे। रेणुकाजी विकास बोर्ड की ओर से मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल, रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, पंडित रविदत्त शर्मा, गौरव गुप्ता, राजेंद्र दत्त, तारा दत्त शर्मा व विरेंद्र सिंह सहित बोर्ड के अन्य कर्मचारियों व सैकड़ों श्रद्धालु ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें