सोलन के कंडाघाट में अवैध शराब के साथ एक पकड़ा।
- फोटो : फाइल फोटो
कंडाघाट पुलिस ने गांव पपलोल से एक घर से 60 देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। कंडाघाट पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की गांव पपलोल के एक व्यक्ति देसी शराब का व्यापार करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घर पर पड़े ड्रम के नीचे से 60 बोतलें शराब की बरामद कीं।