कॉलेज हॉस्टल में दो गुटों के झगड़े में एक छात्र को हल्की चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावर डंडों और खुंखरी से लैस होकर आए थे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मारपीट को अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने लड़कों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकार के मुताबिक अर्चित चौहान पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मेलठी डाघर पुजारली तहसील रोहडू जिला शिमला ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल में मौजूद था। इसी दौरान 5 लड़के खुंखरी व डंडे लेकर कमरे में आए और मारपीट शुरू कर दी।