फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला बाइक सवार, मौत

Sun, 12 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल के पास पीरस्थान पर एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। उसे सीएससी नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अुनसार बाइक नंबर एचपी 12डी-6313 चलाकर अनूप सिंह पुत्र सुरेश सिंह गांव रायपुर पोस्ट ऑफिस टापरा तहसील मोहम्मद बाजार जिला भिखु पश्चिम बंगाल बद्दी से नालागढ़ की ओर आ रहा था। इस बीच पीर स्थान के पास बद्दी की ओर जा रहे ट्रक नंबर एचपी 12जी-5381 को चालक दलजीत सिंह पुत्र चैन सिंह गांव सुतियारा पोस्ट आफिस जांटो तहसील व थाना नूरपुर जिला कांगड़ा चला रहा था। उसने लापरवाही के साथ ट्रक चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर दे मारी।

इस दौरान बाइक गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान अनूप की मौत हो गई। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि आरोपी चालक दिलजीत सिंह पर धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें