फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारा खाकर घर लौट रही महिला से छेड़खानी

Wed, 09 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ सोलन
विज्ञापन
मह‌िला से छेड़खानी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
बरोटीवाला में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना मनचले को भारी पड़ा। गुस्साए लोगों ने मनचले की बुरी तरह से धुनाई कर डाली। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला बरोटीवाला से धार्मिक समारोह से वापस आ रही थी। इसी दौरान उससे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शिवरात्रि का भंडारा खाकर लौट रही एक महिला को बरोटीवाला में ट्रक चालक ने पकड़ लिया। हरियाणा राज्य की यह महिला बरोटीवाला में सिलाई का कार्य करती है। शाम को अपनी बहन और जीजा के साथ बरोटीवाला स्थित शिव मंदिर में भंडारा खाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  भंडारा खाने के बाद उसके जीजा और बहन अपने कमरे चले गए।
 उसका कमरा उसके आगे था जिस पर वह अकेले ही अपने कमरे की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह हिमाचल फाइवर कंपनी के पास पहुंची तो वहां खड़े एक ट्रक से चालक उतरा और महिला को अकेले देखकर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने महिला को ट्रक चालक के चंगुल से छुड़ाया तथा चालक की अच्छी से धुनाई कर डाली। एसबी बिशेर सिंह ने बताया कि महिला  की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें