फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से आईपीएच कर्मी घायल

Sun, 06 Mar 2016 11:23 PM IST
कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच में तैनात कर्मी को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में उसे सोलन अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांव व डाकघर भराड़ी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने बताया कि वह सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। रविवार दोपहर 2.30 बजे वह राजा राम के साथ सलोगड़ा से कंडाघाट की तरफ पैदल जा रहा था। जय भोले हार्डवेयर की दुकान के पास पहुुंचे तो सोलन की तरफ से एक वैन ने राजा राम को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसे चोटें आई हैं। उक्त वैन का चालक मौका से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें