बरोटीवाला के तहत तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे चालक रमाकांत जख्मी हो गया है। जख्मी हालत में उसे प्राथमिक उपचार के लिए मॉडल चिकित्सालय काठा पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिरमौर जिले के धार क्यारी गांव के किशोर कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे अपने कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ा था। एक ट्राला एमपी-07एचबी-3890 तेज रफ्तारी से बद्दी की तरफ आया। सिक्का होटल से काठा की तरफ मुड़ने लगा तो सड़क पर पलट गया। ट्राला के अंदर से ड्राइवर रामाकांत व परिचालक राज कुमार को बाहर निकाला तथा उन्हें तुंरत ईएसआई अस्पताल काठा पहुंचाया गया। लेकिन चालक के सिर में चोट होने से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।