फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने कुचला प्रवासी कामगार, मौत

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के भुड्ड बैरियर के पास मोरपेन रोड पर वीरवार रात एक वाहन ने प्रवासी को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभु निवासी मधुबनी थाना दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। मृतक औद्योगिक क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। मोरपेन रोड पर झुग्गियों में रहने वाला शंभु वीरवार की शाम दो लोगों के साथ ठेकेदार से पैसे लेने भुड्ड बैरियर गया था। इस दौरान तीनों ने शराब भी पी। रात्रि 11 बजे शंभु के दोनों साथी शराब के नशे में घर वापस आ गए।
विज्ञापन


तीसरे व्यक्ति शंभु की पत्नी चांदनी ने काफी समय इंतजार के बाद स्वयं उसको ढूंढने निकल पड़ी। इस दौरान मोरपेन रोड पर वाहन द्वारा सिर से कुचला गया उसके पति का शव देखकर वह कोई और शराबी समझकर वहां से वापस आ गई। शुक्रवार सुबह जब वह दोबारा अपने पति को देखने गई तो उसका कुचला हुआ सिर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि किसी वाहन ने व्यक्ति के सिर को कुचला है। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें