अचानक गायब हुई जमा एक की नाबालिग छात्रा को बरोटीवाला पुलिस ने उत्तराखंड के गढ़वाल स्थित पट्टी चमौली से आरोपी जितेंद्र सिंह के पास से बरामद कर लिया है। बरोटीवाला थाना में 20 मई को छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कर बताया था कि उसकी बेटी 7 मई को बाजार निजी कार्य से गई थी। इसके बाद से वह गायब थी। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।