पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से 47 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। वाहन चालक शराब से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंडाघाट थाना प्रभारी कमल दत्त शर्मा और अन्य कर्मचारियों गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम चायल चौक पर थी। रात करीब 12 बजे सोलन की तरफ से एक पिकअप एचपी63ए-0985 को चेक किया गया। गाड़ी में 47 पेटियां आंग्रेजी शराब बरामद हुई। गाड़ी चालक नगीन चंद शराब के संबंध में कोई परमिट और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करा पाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गाड़ी जब्त कर ली है।