फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नौ के एक घर में सात घंटे में कई बार लगी आग

Thu, 03 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के वार्ड नंबर नौ के एक घर में लगी आग लोगों के लिए पहेली बन हुई है। क्योंकि करीब सात घंटे में दर्जनों बार घर में आग लगी। इससे प्रभावित परिवार को तीस हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसमें घर के मुखिया का पांव भी झुलस गया है। इस कारण पीड़ित परिवार को अपने बच्चों को दूसरों के घर में शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नंगल के मौलवी ने इस आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर नौ निवासी राकेश कुमार ने बताया कि जब वह दुकान पर था तो उसके घर से आग लगने की सूचना मिली। जब वह घर गया तो कभी रजाई में तो कभी कंबल में आग लगी। बाथरूम में लपटे ही उठी जिसे बुझाते हुए उसका पांव भी झुलस गया। सायं साढ़े पांच बजे से आग लगने का सिलसिला शुरू हुआ जो रात 12 बजे तक चलता रहा।

नंगल के एक मौलवी को संपर्क करने के बाद आग पर काबू पाया। आग से उनकी तीन रजाइयां, दो कंबल, एक गलीचा व पहनने के कपड़े जल गए हैं जिससे करीब 25 से तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें