फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंणो में मिला व्यक्ति का शव

Tue, 23 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोलन के देयोठी क्षेत्र के रंणो में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि देयोठी के रंणो क्षेत्र में एक व्यक्ति रास्ते में गिरा पड़ा है। पुलिस ने मृतक की पहचान 65 वर्षीय चंद्र बहादुर के रूप की है, जो कि देयोठी क्षेत्र में दिहाड़ी लगाता था। बताया जा रहा है वह दिल का मरीज था और सोमवार की सुबह दवाई लाने के लिए सोलन आया था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें