फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन में रास्ता बनाने पर केस

Fri, 29 Jan 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में सरकारी जमीन में रास्ता बनाने पर एक किसान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहसीलदार बद्दी केशव राम ने पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई है कि एचआरटीसी विभाग की निजी भूमि खसरा नंबर 960/2/1 मौजा बद्दी शीतलपुर के साथ लगते खसरा नंबर 960/2/2 के कुछ भाग में बद्दी निवासी ने रास्ते का निर्माण कर लिया। तहसीलदार का आरोप है कि अपनी निजी भूमि का कटान करके मिट्टी व मलवा सरकारी भूमि पर डालकर सड़क का निर्माण कर लिया। प्रदेश सरकार की बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर सड़क का निर्माण नहीं किया जा सकता है। बद्दी के एसपी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने धारा 447, 434, 427 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें