फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 बिग्रेड कसौली में तैनात कर्नल ने की आत्महत्या

Tue, 23 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
95 बिग्रेड कसौली में तैनात कर्नल अशोक राव का शव सोमवार सुबह कसौली स्थित उनके मकान में तार से लटका मिला है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी सैर करने गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसने पति को लटके हुए देखा। मामले की सूचना पुलिस स्टेशन कसौली में दी गई। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नल अशोक राव मेरठ के गांव किशोरपुर का रहने वाला है। कसौली में उनका मकान है। उनका एक बेटा पायलट और बेटी जमा एक डगशाई स्कूल की छात्रा है। एसएचओ कसौली कल्याण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फोन से सूचना मिली थी कि कर्नल राव ने घर में केबल की तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंनेे कहा कि छानबीन में पता चला है कि कर्नल डिप्रेशन के मरीज थे। उनका इलाज भी चला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सुसाइड का ही मामला लग रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें