फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानियां में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

Fri, 10 Jun 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग-21ए पर वीरवार रात बागवानियां गांव के समीप एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से चालक विक्की चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे का कारण चालक की तेज रफ्तारी और गाड़ी से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विक्की चौधरी पुत्र चौधरी राम निवासी सन्हेड़ वीरवार रात नालागढ़ की तरफ से अपने गांव सन्हेड़ की ओर जा रहा था। बागवानियां के समीप तेज रफ्तार के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद काफी समय तक विक्की को कोई मदद नहीं मिली।

स्थानीय लोगों ने फोन पर पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने घायल विक्की को शीशे तोड़कर गाड़ी से बाहर निकाला। लोगों के अनुसार विक्की गाड़ी में ही दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बद्दी बशेर चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में हादसा तेज रफ्तारी और गाड़ी से नियंत्रण खोने का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें