फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र का ताला उड़ाया सामान

Fri, 25 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
नंदपुर पंचायत के बालुवाला आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर और खाने का सामान ले गए। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नंदपुर पंचायत के बालुवाला आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर और खाने का सामान ले गए। पुलिस ने घटना का स्थल दौरा करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बस्से ने बताया कि वह अपनी हेल्पर कमलेश के साथ बालुवाला आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी। दोपहर तीन बजे केंद्र को बंद करके वह अपने घर आ गई थीं।

बीती रात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़ा और वहां से 176 किलो चावल, 30 किलो घी, चालीस किलो चीनी, पांच किलो दूध और तीन किलो चने चोरी कर लिए। एसपी बिशेर सिंह ने चोरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें