फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी ने की 2.8 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। राजस्थान में पंजीकृत एक कंपनी के खिलाफ पुलिस ने थाना धर्मपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला दिनेश कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी लोअर बाजार सुबाथू की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार ने राजस्थान की कंपनी में पूंजी निवेश किया था। कंपनी ने दावा किया था कि 30 सप्ताह तक हर हफ्ते निवेश पर 6 गुना राशि मिलेगी। पीड़ित के अनुसार उसने दो लाख आठ हजार नौ सौ रुपये कंपनी में जमा करवा दिए। लेकिन पिछले एक सप्ताह से उपरोक्त कंपनी का नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित के अनुसार जब उसने राशि के संबंध में कंपनी संचालकों से संपर्क करना चाहा तो किसी से उसकी बात नहीं हो पाई। इसके बाद उसने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कंपनी डिजिटल सोफनीफाई प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कंपनी के संबंध में गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में निवेश करने वाले अन्य लोगों व कर्मचारियों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे किसी भी अनजान कंपनी के प्रलोभन में न फंसे, यदि उन्हें इस तरह का कोई ऑफर आता है तो पहले सही ढंग से पड़ताल कर लें। ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें