फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर में बीडीसी सदस्य की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। नालागढ़ विकास खंड व रामशहर थाना के तहत उखु पंजल गांव की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीडीसी सदस्य ममता देवी उर्फ मधु 32 वर्ष पत्नी वीरेंद्र कुमार दिन में करीब 1 बजे अपने घर पर जब दूध वाली मशीन (मधानी) लगाने लगी तो मशीन में करंट आ गया व ममता उसमें बुरी तरह झुलस गई। करीब 2 बजे ममता के परिजन उसे सिविल अस्पताल कुनिहार लाए। डॉ. रोहित शर्मा ने ममता का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी। पोस्टमार्टम से मौत की असली वजह का पता चल जाएगा। शुरूआती जांच में परिजनों ने इसे हादसा बताया है और महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें