नालागढ़ (सोलन)। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर एसडीएम की अगुवाई वाली टीमों ने 26 चालान काटकर 37,500 रुपये जुर्माना वसूला है। उपमंडल प्रशासन का कहना है कि पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर यह मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक क्षेत्र से पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता। इसे लेकर उपमंडल प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रशासन की टीमों ने नालागढ़ में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों सहित पॉलिथीन प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने पॉलीथिन प्रयोग करने वाले दुकानदारों सहित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी।