भोजनगर (सोलन)। नाहन शिमला रोड पर जोड़जी के पास परवाणू थाना की भोजनगर चौकी के तहत पुलिस ने 11 वाहनों के चालान काटे। यह अभियान इंचार्ज महीपाल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। यह चालान बिना हेलमेट के वाहन चालकों के काटे गए हैं। इसी के साथ दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। इस मौके पर मनसा राम और जय सिंह भी शामिल रहे।