नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो सट्टेबाजों को पर्चियों और नकदी सहित दबोचा है। नालागढ़ थाना की दभोटा पुलिस चौकी टीम ने रविंद्र कुमार पुत्र कालू राम निवासी गांव झिड़ीवाला रेडू़ को दड़ा सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों धरा है। पुलिस ने इसके कब्जे से 1090 रुपये व सट्टे के नंबर भी बरामद किए हैं। उधर, पुलिस ने सैणीमाजरा में ओमप्रकाश पुत्र हेतराम निवासी गांव सैणीमाजरा, डाकघर मंझौली को 3650 रुपये व सट्टे की पर्चियों सहित दबोचा है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।