सोलन। सोलन बाईपास पर सपरून चौकी के समीप बाइक की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार राहुल गुरूम जो पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप होटल चलाता है, वह शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे होटल से अपने घर की ओर जा रहा था। बाईपास पर सपरून चौकी के समीप बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।